🔥 TRENDING અંબાજી મંદિરે યોજાયેલા મેળાના દર્શન મા... Chitkara University Suspends Classes U... Punjab CM Orders Strict Action Over Al... BJP Leader Ravneet Bittu Criticises AA... Knife attack on e‑rickshaw driver in B... CJI says Mumbai police refused Oct 2 p...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना स्नातक निर्वाचन: पालीगंज और दुल्हिन बाजार में एनडीए का संवाद कार्यक्रम, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार हुए शामिल
Politics

पटना स्नातक निर्वाचन: पालीगंज और दुल्हिन बाजार में एनडीए का संवाद कार्यक्रम, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार हुए शामिल

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 30 Aug 2026, 08:58 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार विधान परिषद सदस्य रवींद्र सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तत्वावधान में पालीगंज और दुल्हिन बाजार में भव्य संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान परिषद सदस्य (MLC) नीरज कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए और स्नातकों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।पहला कार्यक्रम पालीगंज के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बधाई उत्सव हॉल में आयोजित किया गया, जहां भारी संख्या में स्थानीय स्नातक और एनडीए कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद, दुल्हिन बाजार के बॉबी मैरेज हॉल में भी इसी संदर्भ में एक और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों ही जगहों पर पटना स्नातक निर्वाचन को लेकर रणनीति और एनडीए की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य रवींद्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार और सुनील यादव, तेज नारायण शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद के दौरान नेताओं ने क्षेत्र के विकास, स्नातकों की समस्याओं और आगामी निर्वाचन में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया।
📲Get App