🔥 TRENDING नकाटिया-निगोही मार्ग पर बड़े गड्ढे से आ... બિલીમોરામાં ABVP દ્વારા વિદ્યાર્થી સેવ... અંબાજી મંદિરે યોજાયેલા મેળાના દર્શન મા... Chitkara University Suspends Classes U... Punjab CM Orders Strict Action Over Al... BJP Leader Ravneet Bittu Criticises AA...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना रेंज आईजी जितेंद्र राणा का औचक निरीक्षण: बिक्रम थाना और सर्किल कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश
Defence

पटना रेंज आईजी जितेंद्र राणा का औचक निरीक्षण: बिक्रम थाना और सर्किल कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 31 Aug 2026, 09:52 PM 👁 248
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज अनुमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ आईजी ने की समीक्षा बैठक; लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बिक्रम थाना और सर्किल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।


वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण

आईजी जितेंद्र राणा के इस औचक निरीक्षण के दौरान पटना पश्चिम के सिटी एसपी संकेत कुमार और पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही पालीगंज अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थानाध्यक्ष भी मौके पर उपस्थित थे।


सर्किल कार्यालय और थाना भवन की जांच

आईजी जितेंद्र राणा सबसे पहले बिक्रम थाना परिसर स्थित सर्किल कार्यालय पहुंचे। वहाँ उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों और फाइलों की गहन जांच की। आईजी ने सर्किल इंस्पेक्टर से क्षेत्र के विभिन्न मामलों और लंबित कांडों की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बिक्रम थाना मुख्य भवन और परिसर का भी बारीकी से निरीक्षण किया।


सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के बाद आईजी ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने, गश्ती तेज करने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📲Get App