🔥 TRENDING ପୁଣି ସୃଷ୍ଟି ହେଲା ଲଘୁଚାପ पिपरई पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश... ମହାନଦୀରେ ଆସୁଛି ବନ୍ୟା आयोजन कर्ता: राजस्थान राजपूत समाज तोरु... ୯ କୋଟିରୁ ଅଧିକ ସରକାରୀ ଅର୍ଥ ଆତ୍ମସାତ୍; ଆଉ... হাবড়া হাসপাতালে সামনে 'ভোলে বাবা'র মু...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना पुर्वी सिटी एस पी सुश्री शैलजा ने किया पिपरा थाना का वार्षिक निरीक्षण

पटना पुर्वी सिटी एस पी सुश्री शैलजा ने किया पिपरा थाना का वार्षिक निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Sep 2026, 07:00 PM 👁 143
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना पुर्वी सिटी एस पी सुश्री शैलजा ने पुनपुन पुलिस अनुमंडल के पिपरा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने ने थाना दैनिकी,मालखाना सी सी टी एन एस का अवलोकन किया

पुनपुन से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पुनपुन पुलिस अनुमंडल के पिपरा थाना का वार्षिक निरीक्षण !

आज दिनांक को सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा पिपरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस , CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई।

साथ ही थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु #रात्रि_गश्ती एवं वाहन जाँच को और प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App