🔥 TRENDING Deadly attack in Yemen's Taiz province... Karnataka to Build Mandapam Like Bhara... Netanyahu's Secret Abu Dhabi Visit: Me... Over 2,000 police deployed as stone‑pe... PM Modi Says India Gave Befitting Repl... Iran's IRGC Says It Captured Second US...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 62 जलजमाव और गन्दगी के खिलाफ प्रदर्शन
Lifestyle

पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 62 जलजमाव और गन्दगी के खिलाफ प्रदर्शन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Sep 2026, 04:00 PM 👁 62
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 62 में जलजमाव और गन्दगी को ग्रामीणों का प्रदर्शन वार्ड पार्षद के खिलाफ नारेबाजी

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना नगर निगम के वार्ड 62 में जलजमाव और गंदगी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी,
पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 62 में जलजमाव, कचरे के अंबार, दुर्गंध और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सोनू पटेल और अमित कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान लोगों ने स्थानीय पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वार्ड की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रघुनाथ हाई स्कूल के साथ-साथ इसी परिसर में कई अन्य मध्य विद्यालय भी संचालित होते हैं। जलजमाव और गंदगी के बीच विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जलजमाव के कारण छात्राओं को विशेष रूप से परेशानी होती है और इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।
ग्रामीणों ने इलाके में कचरा जमा होने की समस्या को लेकर भी नगर निगम पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पूरे क्षेत्र को डंपिंग यार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जगह-जगह कचरे का ढेर लगा रहने से दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक कचरा जमा रहने और जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है तथा लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने नाला निर्माण और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। यही वजह है कि निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क की स्थिति खराब हो गई और जगह-जगह सड़क जर्जर हो गई है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, नियमित रूप से कचरा उठाव कराने, नालों की सफाई कराने और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
📲Get App