🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना में सावन की तीसरी सोमवारी पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन
Religion

पटना में सावन की तीसरी सोमवारी पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन

✍️ Reporter: Niraj Kumar 🗓 18 Aug 2026, 03:16 AM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जोगीपुर गांव से निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए चंडासी गांव की ओर यात्रा की। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

पटना। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर राजधानी पटना के जोगीपुर गांव से सोमवार, 17 अगस्त 2026 को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जोगीपुर स्थित शिव मंदिर से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद भक्त पटना के गायघाट पहुंचे, जहां विधिवत जल भराई कार्यक्रम हुआ। गायघाट से गंगाजल लेकर कांवड़िये करीब 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर चंडासी गांव स्थित नवनिर्मित अर्धनारीश्वर हर हर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।

कांवड़ यात्रा का मार्ग गायघाट से बैरिया बस स्टैंड, संपतचक, फतेहपुर और गौरीचक होते हुए चंडासी तक रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

कांवड़ यात्रा में सहयोग कर रहे भक्त अभिमन्यु ने बताया कि जोगीपुर गांव से पिछले करीब 12 वर्षों से सावन के अवसर पर 108 फीट की कांवड़ लेकर श्रद्धालु देवघर के लिए यात्रा करते रहे हैं। हालांकि, इस वर्ष गांव के श्रद्धालुओं ने स्थानीय आस्था और नव निर्मित मंदिर को महत्व देते हुए गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी गांव में बने अर्धनारीश्वर हर हर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि करीब 70 कांवड़ियों के साथ दर्जनों अन्य श्रद्धालु भी इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए हैं। सभी श्रद्धालु गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक होते हुए गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

सावन की तीसरी सोमवारी के दिन निकली इस कांवड़ यात्रा को लेकर जोगीपुर और आसपास के गांवों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
📲Get App