राजनीति
पटना में खरगे की टिप्पणी से बवाल! PM मोदी के पिता का जिक्र, कार्यक्रम में युवक के साथ मारपीट
PM मोदी के पिता का जिक्र, कार्यक्रम में युवक के साथ मारपीट
पटना में खरगे की टिप्पणी से बवाल! PM मोदी के पिता का जिक्र, कार्यक्रम में युवक के साथ मारपीट
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। मामला डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का है।
25 अक्टूबर को भाषण के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। जवाब में खरगे ने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में हंगामा हुआ और वहां मौजूद लोगों ने युवक संतोष कुमार के साथ मारपीट की।
हालांकि, इस मामले में एक अहम मोड़ भी आया। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, संतोष कुमार ने सफाई दी कि वह कहना चाह रहे थे कि जब तक विद्रोह नहीं होगा, मोदी नहीं जाएंगे। उनका दावा है कि उनकी अधूरी बात सुनकर गलतफहमी हुई।
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सवाल यह है कि राजनीतिक मतभेदों के बीच क्या किसी के साथ मारपीट जायज है? लोकतंत्र में असहमति का जवाब हिंसा नहीं हो सकता