🔥 TRENDING Navy Chief Urges Skyroot to Build Indi... मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl... "મન કી બાત પ્રાકૃતિક કૃષિ કે સાથ"
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के दुल्हिन बाजार में चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों का हंगामा

पटना के दुल्हिन बाजार में चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों का हंगामा

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 22 Aug 2026, 03:14 PM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बीएससी नर्सिंग के 90 फीसदी विद्यार्थियों को फेल करने का आरोप, जांच कि मांग पर अड़े छात्र, SH-2 पर एक घंटे तक जाम

दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के रकसिया गांव स्थित चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सैकड़ों विद्यार्थियों ने शनिवार दोपहर बीएससी नर्सिंग के रिजल्ट को लेकर संस्थान प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के बाहर नारेबाजी करते हुए बिक्रम-पालीगंज SH-2 मुख्य मार्ग को रकसिया गांव के समीप करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि बीएससी नर्सिंग के परीक्षा परिणाम में कॉलेज के करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि कई मेधावी और टॉपर विद्यार्थियों को भी उम्मीद से काफी कम अंक दिए गए हैं। इससे विद्यार्थियों में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

छात्रा अंजली कुमारी ने आरोप लगाया कि संस्थान के प्रबंधक की ओर से सेंटर मैनेजमेंट और फॉर्म भरने के नाम पर प्रत्येक विद्यार्थी से 10,800 रुपये लिए गए थे। छात्रों का कहना है कि राशि लेने के बावजूद संस्थान की कथित लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा में असफल होना पड़ा। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि रिजल्ट में गड़बड़ी के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में यदि कॉलेज के किसी प्रोफेसर या प्रबंधन की लापरवाही अथवा संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विद्यार्थियों ने यह भी मांग की कि परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच कराकर प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाया जाए।

इधर, मामले में संस्थान का पक्ष जानने के लिए प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
📲Get App