🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के पिपलावां थाना पुलिस ने चोरी का समरसेबल सेट और बिजली तार के साथ पांच गिरफ्तार

पटना के पिपलावां थाना पुलिस ने चोरी का समरसेबल सेट और बिजली तार के साथ पांच गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 12 Jul 2026, 08:54 PM 👁 85
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Crime

पिपलावां थाना पुलिस ने रोको-टोको अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के समरसेबल सेट, पानी का पंखा और 80 फीट बिजली तार के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपित चोरी का सामान ई-रिक्शा से बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से नौ हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सोना मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा पर सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें समरसेबल सेट, पानी का पंखा और करीब 80 फीट तार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बहुआरा गांव निवासी रामबाबू रविदास, निरहुआ कुमार, सूरज कुमार, प्रेमचंद कुमार तथा एक विधि-विरुद्ध बालक के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चोरी के सामान का सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ था। खरीदार से 10 हजार रुपये एडवांस मिल चुके थे, जिसमें से एक हजार रुपये खर्च कर दिए गए थे। शेष राशि लेने के लिए वे सामान की डिलीवरी देने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा जा रहा है। साथ ही बरामद सामान के वास्तविक मालिक और चोरी की घटना के संबंध में जांच जारी है।
📲Get App