🔥 TRENDING મહુવા પ્રદેશ સહકારી ખાંડ મંડળીની ચૂંટણ... दिल्ली पुलिस ने जालसाजों के गिरोह का प... પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के खगौल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 18 गिरफ्तार, तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू
Crime

पटना के खगौल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 18 गिरफ्तार, तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 16 Jul 2026, 12:26 PM 👁 87
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। त्रिभुवन मोड़ स्थित द ड्रैगन होटल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त छापेमारी में होटल संचालकों, एक महिला दलाल तथा ग्राहकों समेत कुल 18 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

यह कार्रवाई दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में खगौल और रूपसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से बड़ी संख्या में कंडोम, सेक्स वर्धक दवाइयां तथा 40 हजार रुपये से अधिक नकद बरामद किए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लाकर देह व्यापार में धकेला गया था। मामले में पुलिस ने दो होटल संचालकों और एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग लड़कियों को बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों के तहत सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सेक्स रैकेट के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय लोगों की भूमिका की गहन जांच में जुटी है।


बाईट- दानापुर SDPO 2 अमरेंद्र कुमार झा कि है
📲Get App