🔥 ट्रेंडिंग ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटरों में की... మంచిర్యాల: యాక్సిడెంట్.. పెరిగిన మృతుల... ಜೇಸಿಐ ಸುಳ್ಯ ಪಯಸ್ವಿನಿಯ ಅಶೋಕ್ ಚೂಂತಾರುರವರ... అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... भारत ने छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विका... मणिपुर पुलिस ने केवाईकेएल कैडर और गांज...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के बापू सभागार भवन में लव कुश सम्मान समारोह आयोजित
राजनीति

पटना के बापू सभागार भवन में लव कुश सम्मान समारोह आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 20 सित. 2026, 09:04 PM 👁 55
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार कि राजधानी पटना में आयोजित लव कुश सम्मान समारोह के दौरान सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक है तो सेफ है

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

एक हैं तो सेफ हैं, बंटेंगे तो कटेंगे': सम्राट के सामने
बोले उपेंद्र कुशवाहा; सीएम ने कहापांडव साथ रहे तो शानदार जीत मिली

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम एक हैं तो सेफ हैं, बंटेंगे तो कटेंगे।। कुछ लोग कोशिश करते हैं कि आपस में भिड़ें, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर किसी तरह की समस्या या मतभेद हो तो आपस में बैठकर बातचीत के जरिए उसे सुलझाया जाना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित लव-कुश सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मंच पर मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब लव-कुश सम्मेलन हुआ था, उसी दौर में समता पार्टी का गठन हुआ था। आज समृद्ध बिहार और समृद्ध भारत की कल्पना करनी है तो सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा।
📲Get App