🔥 ट्रेंडिंग Tech Mahindra Shares Surge Over 8% on... PepsiCo warns of nationwide product sh... Reliance Jio sets IPO price band at ₹1... બરવાળાના ખારા વિસ્તારમાંથી ₹32 હજારનો... કોડીનાર શહેરમાં વિકાસ કાર્યોની બેદરકાર... Three Indians Found Charred in Germany...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

पत्नी को बेचने और दुष्कर्म की धमकी देने का युवक पर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

✍️ रिपोर्टर: Debu Ram 🗓 16 अक्टू. 2026, 12:39 PM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने के बाद उसके पति ने राजीव नामक युवक पर दुष्कर्म और बेचने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राजीव नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भीनासर निवासी मनीष चांवरिया ने 15 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।

परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब उसने व्हाट्सएप पर कॉल किया तो राजीव नामक युवक ने फोन उठाया। परिवादी के अनुसार, युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और उसे बेचने की धमकी दी। साथ ही पुलिस द्वारा उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बात भी कही। इसके बाद से परिवादी को अपनी पत्नी के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

परिवादी ने पुलिस से अपनी पत्नी की सकुशल तलाश करने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी है और लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।
📲Get App