🔥 ट्रेंडिंग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसूख मंडवि... किया इंडिया ने एंट्रप्रदश में नई कारखा... अध्ययन से पता चला: शिमला के बंदरों को... हिमाचल उच्च न्यायालय ने विशेष शिक्षक भ... हिमाचल में ₹1,500 सहायता योजना पर 3.06... उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर ने स्...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना : बिक्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ शातिर भीम उर्फ तेज गिरफ्तार
अपराध

पटना : बिक्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ शातिर भीम उर्फ तेज गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rishikesh Kumar 🗓 08 सित. 2026, 08:16 PM 👁 102
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छोटकी बलियारी गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी; कमरे के छज्जे से बरामद हुए हथियार, आरोपी भेजा गया जेल

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिक्रम थाना पुलिस ने ग्राम छोटकी बलियारी में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भीम उर्फ तेज नाम के एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कमरे के छज्जे पर छिपाकर रखे थे हथियार

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी भीम उर्फ तेज के घर पर अचानक छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कमरे के छज्जे पर छिपाकर रखे गए घातक हथियार बरामद किए। बरामद किए गए हथियारों में 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा शामिल है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी भीम उर्फ तेज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए तो नहीं करने वाला था।
📲Get App