🔥 ट्रेंडिंग પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... डेंगी मामलों में वृद्धि, पपीता पत्ती उ... कर्नाटक में 15 किसानों पर सड़क अवरोध क...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पाटलिपुत्रा विश्व विद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स टीम को किया गया सम्मानित
खेल

पाटलिपुत्रा विश्व विद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स टीम को किया गया सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 16 सित. 2026, 09:54 PM 👁 48
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एथलेटिक्स विजेता टीम का किया गया सम्मान

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटलीपुत्र विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स विजेता टीम का सम्मान समारोह
स्थान: संवाद मंडपम्, मालतीधारी कॉलेज, नौबतपुर, पटना

मालतीधारी कॉलेज, नौबतपुर में पटलीपुत्र विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय विजेता का गौरव प्राप्त करने वाली महाविद्यालय की खेल टीम के सम्मान में संवाद मंडपम् में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

पटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में 14 एवं 15 सितंबर 2026 को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मालतीधारी कॉलेज की टीम ने 65 अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय विजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 14 पदक प्राप्त किए। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अखिलेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित अवसर एवं मंच प्रदान करने का परिणाम है। उन्होंने खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का समापन विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए किया गया।
📲Get App