🔥 ट्रेंडिंग ग्राम दुबे पुरवा में प्रधान की उदासीनत... आगरा के मुख्य बाजारों में दीवाली के आग... अमृतसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 2... SDO, JE और लाइनमैन द्वारा फर्जी विजिले... Ward no 35 ka karya ದೇವದುರ್ಗ ತಾಲೂಕು ಪಂಚಾಯಿತಿ ಸಾಮಾನ್ಯ ಸಭೆ -...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पटाखों का अवैध भंडारण: पुलिस ने अपनाए सख्त तेवर तीन स्थानों पर दबिश देकर जब्त किए 46 हजार के पटाखे बिना सुरक्षा मापदंड जमा की थी आतिशबाजी

✍️ रिपोर्टर: Arvind sen 🗓 06 नव. 2026, 11:44 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों पर पुलिस ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। कदवाया थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और करीब 46 हजार 100 रुपए कीमत के अवैध पटाखे व विस्फोटक सामग्री जब्त की है। साथ ही अवैध भंडारण करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
कदवाया थाना प्रभारी मनीषसिंह जादौन के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे भंडारण करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कदवाया निवासी 18 वर्षीय अब्दुल अहद के कब्जे से 9,100 रुपए की आतिशबाजी पकड़ी।
इसके बाद 43 वर्षीय प्रवीण जैन के ठिकाने से 22 हजार रुपए के सुतली बम, अनार, रॉकेट सहित विभिन्न कंपनियों के पटाखे जब्त किए गए। वहीं, 55 वर्षीय सीताराम साहू के पास से भी 15 हजार रुपए की अवैध आतिशबाजी बरामद की गई।
तीनों आरोपियों द्वारा बिना किसी सुरक्षा मापदंड के यह बारूद जमा किया गया था, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से विस्फोटकों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
📲Get App