🔥 TRENDING साइबर ठगी के म्यूल बैंक खातों पर कांके... Haryana CM Visits Jalandhar, Criticize... Deputy CM Saini Arrives in Jalandhar,... Chirag Paswan Accuses Rahul Gandhi of... Suspicious Death of Returning Migrant... Bihar Students Demand Reforms in BPSC-...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पिता के हक के लिए बेटे की पहल, मुख्यमंत्री ने भेजा स्नेह भरा संदेश

✍️ Reporter: Vijay singh 🗓 07 Nov 2026, 03:50 PM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक कॉल, एक समाधान:"विष्णु की पाती" पहुँची जरहाडीह

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर बेटे की एक शिकायत से बुजुर्ग पिता की बड़ी परेशानी दूर हो गई। विकासखंड बलरामपुर के ग्राम जरहाडीह निवासी श्री धुरन प्रजापति की सामाजिक सहायता पेंशन की राशि लंबित थी। उनके पुत्र श्री अंकज कुमार प्रजापति ने हेल्पलाइन 1076 के जरिए यह बात शासन तक पहुँचाई। इसके बाद लंबित पेंशन की राशि उन्हें मिल गई।
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने "विष्णु की पाती" भेजकर श्री प्रजापति और उनके परिवार को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि पेंशन से मिलने वाली सहायता रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में सहारा देती है। इसलिए इस समस्या का समाधान होना उनके लिए मायने रखता है।
मुख्यमंत्री ने पिता की मदद के लिए बेटे पंकज की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार में एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखना और जरूरी कामों में साथ देना जीवन का बड़ा संबल है। उन्होंने अंकज तक अपना स्नेह पहुँचाने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ लोगों तक सहजता से पहुँचे और हर नागरिक की परेशानी ध्यान से सुनी जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी सोच के साथ शुरू की गई है।
📲Get App