प्रियंका गांधी के साथ हुई बैठक में कांग्रेस पार्टी ने 150 सीटों की सूची कर ली तैयार
प्रियंका गांधी के साथ हुई बैठक में कांग्रेस ने 150 सीटों की सूची तैयार कर ली है. एक हफ्ते के अंदर स्ट्रेटजी कमेटी प्रियंका गांधी को दोबारा रिपोर्ट देगी. इस रिपोर्ट में हर सीट का सामाजिक समीकरण, भौगोलिक समीकरण, जातिगत समीकरण, महिला समीकरण, युवा समीकरण, परंपरागत रूप से सीट का इतिहास, जिताऊ उम्मीदवार का समीकरण शामिल होगा.