🔥 ट्रेंडिंग हैदराबाद में यशोदा अस्पतालों द्वारा रा... ध्रुव जुरेल ने 88 रनों के स्कोर के लिए... ಪಶ್ಚಿಮ ಬಂಗಾಳ ಪೊಲೀಸರು ಅಭಿಷೇಕ್ ಬ್ಯಾನರ್ಜಿ... ओडिशा को इंदरावती सिंचाई परियोजना के ड... रूड़केला में 36 करोड़ रुपये की एक्साइज... ओडिशा के थाने में 68 वर्षीय व्यक्ति ने...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

परिवार मंदिर गया तो पीछे से घर में चोरी, 1.20 लाख नकद और सोने के गहने गायब; पीड़ित बोला - 24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 29 नव. 2026, 07:02 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तमाड़। तमाड़ थाना क्षेत्र के परासी गांव में शुक्रवार को चोरी की बड़ी घटना हुई। परिवार सुबह पूजा करने के लिए दिउड़ी मंदिर गया था और पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, परासी गांव निवासी परिवार के लोग शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दिउड़ी मंदिर पूजा करने के लिए निकले थे। पूजा करके जब परिवार वापस परासी स्थित अपने घर पहुंचा, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर घुसने पर पता चला कि बक्से की अलमारी भी टूटी हुई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, बक्से में रखे 1 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी सोने का कनफूल और एक सोने की नथिया गायब थी। चोर सभी सामान लेकर फरार हो गए।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने शनिवार सुबह तमाड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाने में प्रभारी के सामने लिखित आवेदन दिया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि अब तक थाने से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब पीड़ित परिवार थाने में फोन करके पूछता है, तो कहा जाता है कि एक घंटे में आपके गांव पहुंच रहे हैं। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो कोई पुलिसकर्मी गांव पहुंचा और न ही पीड़ित के दुख को समझा गया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
📲Get App