🔥 TRENDING फारबिसगंज में बड़ा शिवालय पूजा समिति द... मेहंदीपुर बालाजी धाम में छह दिवसीय दशह... बीदर: 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी विजयदशम... BJP Gains 10th Seat in Meghalaya Assem... Meghalaya Rally Driver Aneesh Sangma W... केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा सहयोगिनी रसाल देवी होंगी सम्मानित

✍️ Reporter: Ramesh Meena 🗓 16 Oct 2026, 08:05 PM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा सहयोगिनी रसाल देवी होंगी सम्मानित

बांदीकुई/बैजूपाड़ा। परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लॉक बांदीकुई एवं बैजूपाड़ा की आशा सहयोगिनी रसाल देवी को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रसाल देवी की इस सफलता पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल सुबह दौसा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा रसाल देवी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। परिवार कल्याण के क्षेत्र में उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी से किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

रसाल देवी की यह उपलब्धि अन्य आशा सहयोगिनियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उम्मीद है कि उनसे प्रेरणा लेकर अन्य आशा सहयोगिनी भी इसी तरह लगन और निष्ठा के साथ कार्य करेंगी तथा अपने पीएचसी और ब्लॉक का नाम जिला स्तर पर रोशन करेंगी।

रसाल देवी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

रिपोर्टर: रमेश मीणा की रिपोर्ट
📲Get App