🔥 ट्रेंडिंग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्... चारामा पत्नी को सूखे कुएं में धकेलने... Seva Jyoti sankalp Matra bandipora નવસારી પોલીસ હેડક્વાર્ટરમાં હોર્સ રાઇડ... भुवनेश्वर में ओडिशा बंद के लिए १८ पुलि... आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू न...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था भूमि पूजन 5 साल हो जाने के बाद पूरी सरकार है

✍️ रिपोर्टर: Manmohan 🗓 07 अक्टू. 2026, 05:40 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी। कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर एक्शन कमेटी के तत्वावधान में जन सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। इस आंदोलन में कटनी के नागरिकों की ओर से PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई जा रही है।
जन सत्याग्रह में कहा गया कि कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से चली आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कटनी में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन भी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी अभी तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
एक्शन कमेटी एवं आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि कटनी एक बड़ा जिला होने के बावजूद यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज का अभाव है। सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।
आंदोलनकारियों ने PPP मॉडल के बजाय कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की है। जन सत्याग्रह के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की गई।
आंदोलनकारियों का कहना है कि यह केवल छात्रों का नहीं, बल्कि पूरे कटनी जिले के लोगों की मांग है। सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जन सत्याग्रह आगे भी जारी रखने की बात
📲Get App