🔥 TRENDING Warrants Served on TMC Leaders in Nand... BJP booth president gunned down in Bol... Car crashes into railings after hittin... Bus crashes into crowd in Indore, kill... Three family members killed in car‑sco... RERA petitions court to order completi...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

पुर्वी चम्पारण के सुगौली के लोगो को मिलेगा जाम से निजात

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Sep 2026, 07:02 AM 👁 40
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुर्वी चम्पारण के सुगौली में एन एच से हटेगा सब्जी मंडी ताकि लोगो को जाम कि समस्या से मिलेगा निजात

पूर्वी चंपारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सुगौली में जाम से निजात की कवायद, एनएच से हटेगा सब्जी बाजार

पूर्वी चंपारण के सुगौली नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। ताजबाबू चौक स्थित एनएच और मुख्य बाजार रोड पर लगने वाले सब्जी बाजार और बेतरतीब ठेलों को हटाने के लिए नगर सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अरुण कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार, बीडीओ नूतन किरण, सीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह समेत वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान राज्यमार्ग, मुख्य बाजार और आजाद चौक सहित विभिन्न इलाकों में लगने वाले जाम पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि एनएच पर सब्जी दुकानें और ठेले लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एसडीएम ने बताया कि सब्जी दुकानदारों के लिए जल्द वैकल्पिक स्थल चिन्हित किया जाएगा। स्थल तय होने के बाद दुकानदारों को वहां व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा।


बाईट एसडीएम अरुण कुमार
📲Get App