🔥 TRENDING गुरुकुल एकेडमी में नवरात्रि पर नारी शक... लाड़ली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक समृ... प्रधानमंत्री मोदी के 'जनसेवा से राष्ट्... शहर में शांति व्यवस्था के लिए एसपी कले... રાજકોટના આજી GIDCમાં તન્વી ગોલ્ડની દુક... भोर येथील वाघजाई देवीच्या दर्शनासाठी श...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

प्रधानमंत्री सम्मान निधि से टीकमगढ़ के कृषक हरदास की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 14 Oct 2026, 09:34 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि और मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना से मिली राशि से कृषक हरदास को खेती के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।

टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील के कृषक श्री हरदास को प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। श्री हरदास ने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।

श्री हरदास ने बताया कि वे कृषि कार्य करते हैं और पहले बुवाई तथा अन्य कार्यों के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ता था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती थी। प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि और मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना से राशि मिलना शुरू होने के बाद से उन्हें खेती के लिए किसी से पैसे उधार नहीं लेने पड़ते हैं, जिससे उनकी आर्थिक बचत भी हो रही है।

अब श्री हरदास अपने परिवार का खर्च आसानी से चला पा रहे हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को सहृदय धन्यवाद दिया है।
📲Get App