🔥 TRENDING Lovely Professional University Faces S... Three Women and Child Abducted in Scor... Three Minors Booked for Assault and Ob... CRPF Jawan Assaulted, Obscene Video Ma... Mumbai Slum Conditions Inspire Piyush'... भोपाल: UGC के फैसले के विरोध में प्रद...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जैथरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित
Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जैथरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 17 Sep 2026, 11:15 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा नगर पंचायत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित कर उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एटा जिले के जैथरा नगर पंचायत के कार्यालय एवं अपने आवास पर "आशीर्वाद का दीया" प्रज्वलित किया गया।

यह कार्यक्रम सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

दीपक को राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि का प्रतीक बताया गया, तथा प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में आत्मनिर्भरता, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, इस बात पर बल दिया गया।

उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, अपार ऊर्जा एवं दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की, ताकि वे निरंतर राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर देश का मार्गदर्शन करते रहें।
📲Get App