🔥 TRENDING BJP booth president gunned down in Bol... Car crashes into railings after hittin... Bus crashes into crowd in Indore, kill... Three family members killed in car‑sco... RERA petitions court to order completi... Britona Maritime School Adds 24 New Co...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को नमन
Lifestyle

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को नमन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Sep 2026, 01:50 PM 👁 59
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा और समर्पण के 25 वर्षों को नमन, 17 सितंबर को शाम 7 बजे जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों को नमन करने के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की जाएंगी। यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नागरिकों से अपने घरों एवं निर्धारित स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जनभावनाओं और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति का प्रतीक होगा। साथ ही, यह पहल विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का संदेश देगी।

📍 स्थान: भोपाल
🗓️ दिनांक: 17 सितंबर 2026
🕖 समय: शाम 7 बजे
🪔 विशेष पहल: ‘आशीर्वाद का दीया’
📲Get App