🔥 TRENDING जंगल क्षेत्रों में कथित पशु तस्करी को... તહેવાર झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की म... Delhi University Hosts International J... MCD bans meat stalls near Delhi temple... Thieves steal entire one‑acre coriande...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष जनसेवा पर गोला गोकर्णनाथ में भव्य मशाल यात्रा

✍️ Reporter: Vikas Shukla 🗓 07 Oct 2026, 09:52 PM 👁 679
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर लाइव संबोधन के साथ भव्य मशाल यात्रा का आयोजन हुआ।

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक पद पर जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर 139-गोला गोकर्णनाथ के विधायक अमन गिरी के साथ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को देखा। संबोधन के बाद राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ भव्य मशाल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरजन लाल वर्मा, विनोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष मैलानी संजीव वर्मा, मंडल महामंत्री मैलानी रमन सोनी एवं मिथलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बिजुआ धीरेंद्र सिंह, मोंटी गिरी तथा विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय रहेंगे।

राष्ट्रभक्ति के जोश और नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुई मशाल यात्रा ने क्षेत्र में एकजुटता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
📲Get App