🔥 TRENDING सिकराय: सिकंदरा मे ट्रैक्टर ट्रेलर में... Government Releases Two DA Instalments... Assam Sends First International Cargo... Odisha targets ₹50,000 crore maritime... Odisha Govt Braces for Statewide Bandh... Punjabi Community Sees Record 40 Candi...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ग्राम सभा पाली में स्वच्छता एवं सेवा संकल्प अभियान

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 07 Oct 2026, 11:43 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम सभा पाली में माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा पाली में सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

माननीय बड़े भाई श्री बबलू शुक्ला जी के नेतृत्व में ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मंदिर परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प दिलाया।

यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि ‘स्वच्छ गांव—सशक्त समाज’ की सोच को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। जब समाज का हर व्यक्ति अपने आसपास की स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आता है, तब बदलाव केवल दिखाई नहीं देता, बल्कि महसूस भी होता है।

इस अवसर पर टीम अविचल परिवार से श्री भोले पांडेय जी, श्री पंकज सिंह जी (दलपत खेड़ा), श्री प्रशांत दीक्षित जी, श्री अनिरुद्ध रावत जी, श्री विवेक शुक्ला जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।
📲Get App