🔥 TRENDING उपाध्यक्ष ने नई दिल्ली में शास्त्री वि... New BJP Arunachal In-Charge Devesh Kum... J&K Govt Orders All Employees To Atten... J&K Govt Launches Inquiry Against GMC... पंडोखर पुलिस ने धारा 138 NI Act के तहत... J&K Admin Releases Compensation for Fo...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पुरदिलनगर में गूंजा जय श्रीराम-जय हनुमान का जयघोष, भव्य हनुमान चालीसा पाठ संपन्न।

✍️ Reporter: Harshit 🗓 06 Oct 2026, 09:06 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुरदिलनगर के ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त में विशाल श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन का समापन श्रद्धालुओं की सहभागिता और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ।

सिकंदरा राऊ के पुरदिल नगर में स्थित ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर पर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के पुरदिलनगर एवं सिकंदराराऊ प्रखंड के संयुक्त में विशाल श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान एवं भगवान श्री हनुमान के पूजन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष लगाए।कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण के बीच कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष के साथ हुआ।
📲Get App