🔥 ट्रेंडिंग 57वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल गोव... योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में प्र... नागालैंड में मतदाता सूची संशोधन का समय... 13 साल की प्रतीक्षा के बाद GTA 6 का भा... लुधियाना में 1500 से अधिक धावकों ने फि... अमित शाह की जगह पीयूष गोयल ने दिल्ली व...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुरुषार्थ फाउंडेशन का 36वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 नव. 2026, 07:14 AM 👁 35
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुरुषार्थ फाउंडेशन का 36वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

खैरथल हीरालाल भूरानी
मंगलवार सायंकाल पुरुषार्थ फाउंडेशन की ओर से 'मंदिर से मंदिर जोड़ो महा अभियान' के तहत 36वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ खैरथल गांव स्थित कीर्तन भवन में बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी के भजनों एवं जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के महंत ने सामूहिक आरती करवाई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक मुकेश गुप्ता ने सभी को गोपाष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कार्तिक मास के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इस माह में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े सेवादार, मंदिर जोड़ो महा अभियान के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📲Get App