🔥 ट्रेंडिंग गुमला में एंबुलेंस न मिलने पर घायल ग्र... दीपावली के पावन अवसर पर सौरा नदी तट पर... આહમદાબાદ સાયબર ક્રાઇમ સેલ દ્વારા વોટ્સ... दीपोत्सव एवं दीपावली के पावन अवसर पर आ... अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पंकज गुप्... नागालैंड डियर शाइन थर्सडे लॉटरी ने 1 क...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

प्रेस रिलीज से इंस्टा रील तक बदला मीडिया का स्वरूप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा किया पुराना अनुभव

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 12 नव. 2026, 06:05 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समय के साथ बदली पत्रकारिता और संचार की दुनिया, प्रेस रिलीज से इंस्टाग्राम रील तक पहुंचा मीडिया का सफर।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के बदलते स्वरूप और अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह समय के साथ समाचार और सूचना प्रसारित करने के माध्यमों में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज प्रेस रिलीज से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मीडिया का सफर काफी बदल चुका है। उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय उन्हें देशभर में दो बड़ी यात्राओं की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ऐसा दौर था, जब एक प्रेस रिलीज भेजने के लिए भी फैक्स मशीन तलाशनी पड़ती थी। उस समय सूचना और संदेश पहुंचाने के साधन सीमित थे, जबकि आज डिजिटल तकनीक और सोशल मीडिया ने संचार की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है।
प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य में मीडिया के बदलते दौर, तकनीकी विकास और संचार माध्यमों की यात्रा की झलक देखने को मिली।
📲Get App