🔥 TRENDING नवरात्र में दुर्गा मां की झांकी, डीजे... રાનવેરીકલ્લા ગામ ખાતે હેલ્થ સબ સેન્ટરન... বাগনান নুন্টিয়া তরুণ দলের পুজোর উদ্বো... मुरबाड तालुक्यातील पावसाअभावी भातशेती... बिलासपुर के रिवर व्यू में सड़क हादसा,... Union Home Minister Nityanand Rai Orde...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

प्रेस बयान

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 07:47 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विषय: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में UK से आई युवती एवं भागलपुर के युवक के संबंध में प्रसारित कथित भ्रामक जानकारी के संबंध में। SATHEE (Society for Advancement in Tribes, Health,

प्रेस बयान
विषय: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में UK से आई युवती एवं भागलपुर के युवक के संबंध में प्रसारित कथित भ्रामक जानकारी के संबंध में।
SATHEE (Society for Advancement in Tribes, Health, Education and Environment) के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें UK से आई एक युवती को भागलपुर के एक युवक के साथ जोड़कर उनकी कथित प्रेम कहानी के संबंध में बातें कही जा रही हैं।
संस्था स्पष्ट करना चाहती है कि वायरल वीडियो में प्रस्तुत की जा रही यह कथित प्रेम कहानी पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है। संबंधित युवती बिहार एवं झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा, पोषण एवं अन्य सामाजिक विषयों के संबंध में अध्ययन एवं जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से समय-समय पर आती रही हैं।
UK से आए प्रतिनिधियों का बिहार एवं झारखंड दौरा किसी व्यक्तिगत संबंध या कथित प्रेम प्रसंग से संबंधित नहीं था, बल्कि सामाजिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विषयों को समझने और जमीनी स्तर की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से था।
संस्था सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी के आधार पर किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत छवि प्रभावित करने को उचित नहीं मानती। हम सभी से अपील करते हैं कि किसी भी वीडियो या दावे को सत्यापित किए बिना उसे आगे प्रसारित न करें।
SATHEE का उद्देश्य केवल वास्तविक तथ्यों को स्पष्ट करना और सोशल मीडिया पर उत्पन्न भ्रम को दूर करना है। संस्था निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता तथा तथ्य-आधारित जानकारी के प्रसार का समर्थन करती है।
📲Get App