🔥 TRENDING મોડાસા ટાઉન પોલીસને દોઢ વર્ષથી ફરાર સજ... ખેડા જિલ્લાના ગુતલ ગામમાં દેશી દારૂની... ગુજરાતના રાજ્યપાલ આચાર્ય દેવવ્રતજીનું... मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि... Bidar news IYC નેતા અને પોલીસ વચ્ચે ઘર્ષણ: મહિલા...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

प्रॉपर्टी के नाम प्रति 100 करोड़ की लुटपट के अरोपी गिरफ़्तार

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 04 Oct 2026, 11:26 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोडाला थाने की बड़ी कारवयी

प्रॉपर्टी और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों हड़पे, 1 करोड़ की FD फ्रीज और 1.25 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां बरामद
जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशन में थाना सोडाला पुलिस ने प्रॉपर्टी और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी मोहित कालोया और उसके सहयोगी घनश्याम कांडेल उर्फ घनश्याम कडेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
निवेश पर मोटे मुनाफे का दिया झांसा
पुलिस के अनुसार परिवादी ऋषि मेहता ने कंपनी M/s Easy Way Homes के संबंध में शिकायत दी थी। आरोपियों ने रिश्तेदारों के माध्यम से संचालित कंपनी और निवेश के नाम पर कुछ ही महीनों में भारी मुनाफा देने का भरोसा दिलाया।
परिवादी से आरोपियों ने समय-समय पर करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 4 करोड़ रुपये नकद लिए। 1 जनवरी 2026 को रकम वापस करने का समय आने पर आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिले।
इस संबंध में थाना सोडाला जयपुर दक्षिण में मुकदमा नंबर 33/2026, धारा 316(2), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
दोनों आरोपियों पर पहले से भी मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। सूचना तंत्र, तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहित कालोया (27) को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया।
मोहित से पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी घनश्याम कांडेल उर्फ घनश्याम कडेल (35) को भी गिरफ्तार कर लिया।
📲Get App