🔥 TRENDING ભચાઉ પોલીસએ લૂંટ અને વિશ્વાસઘાતના આરોપ... Nagaland Lottery Results Announced for... Pregnant Woman Killed, Four BSF Troops... Pregnant Woman Fatally Injured in Ambu... Kuki Group Rejects Manipur Peace Commi... Meghalaya CM Sends Warm Wishes to Khas...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पूर्णिया सांसद ने मौलाना जार्जिल अंसारी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि दिवंगत 7मां पर विवादित बयान देने पर कहा कि आज कल कुछ भी संभव है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 04:02 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पूर्णिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मौलाना जर्जील अंसारी द्वारा पूर्णिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की दिवंगत मां पर विवादित बयान देने और फिलिस्तीन मुसलमान की सुरक्षा और लिंचिंग के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल कुछ भी संभव है मैं ऐसा नहीं मानता एआई के जमाने में कुछ भी बनाया जा सकता है । फिर भी अगर कोई मौलाना इस तरह का बयान देता है तो निश्चित रूप से मां, मां होती है उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और विधि संवत कार्रवाई होनी चाहिए । वहीं कल वैशाली में प्रधानमंत्री के उद्घाटन वाले पुल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बैनर को कुचले जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने कहा कि राजद के कुछ गुंडा किस्म के लोग न सिर्फ पार्टी को बदनाम कर रहे हैं बल्कि पार्टी को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए । ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है जो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अपमान करें ।

बाईट पप्पू यादव ,सांसद पूर्णिया
📲Get App