🔥 TRENDING सवाई माधोपुर मे ं मुकेश शर्मा बन े उप... Gujarati Dahod news ताजाराम सियागने का मेरी धर्मपत्नी ने प... प्रमंडलीय आयुक्त ने फारबिसगंज प्रखंड क... गडचिरोली-चंद्रपूर महामार्गावर ट्रक-दुच... सतना हथियारों विस्फोटक जाकिर बरमद हुआ
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पूर्णिया पुलिस ने अभियान चला कर कई नेताओं और आम लोगों के गाड़ियों से ब्लैक शीशे और हूटर हटवाया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Nov 2026, 09:06 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पूर्णिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पूर्णिया में ब्लैक फिल्म और हूटर लगाकर कर गाड़ी चलाने वाले नेता हो या वीआईपी या आम आदमी पर पुलिस की शक्ति तेज हो गई है। पूर्णिया पुलिस ने में अभियान चला कर कई नेताओं और आम लोगों के गाड़ियों से ब्लैक फिल्मब्लैक शीशे और हुटर उतरवाया। साथ ही ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माना भी किया गया। इस दौरान यातायात डीएसपी रंजन कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ वन अभिनव पाराशर समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि हूटर लगाकर गाड़ी चलाने का अधिकार सिर्फ पुलिस, स्कॉर्ट में लगे वाहन , एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को है। इसके अलावा भी बहुत सारे लोग हूटर लगाकर और ब्लैक फिल्म लगाकर चार पहिया गाड़ी चला रहे हैं। जिसके विरुद्ध वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। कल भी कई लोगों के गाड़ियों से हूटर उतारा गया है। इस दौरान तीन नेताओं के वाहननों से नेम प्लेट और हूटर के अलावा 27 वाहनों से ब्लैक फिल्म और दो वाहनों से पुलिस और मानवाधिकार लगा बोर्ड को उतरवाया गया। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर कोई अवैध तरीके से वाहनों में ब्लैक फिल्म या हूटर लगाएंगे तो उसके विरुद्ध यातायात नियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बाइट
रंजन कुमार सिंह, यातायात डीएसपी पूर्णिया
📲Get App