Local
पूर्णिया में कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, उद्योगपति बबलू विश्वास की मौत
पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई और जिले के जाने-माने उद्योगपति बबलू विश्वास की अनियंत्रित वाहन के नदी में जा गिरने से मौत हो गई। क्रेन की मदद से कार को नदी से निकाला गया।
पूर्णिया जिला मुख्यालय के लाइन बाजार स्थित कप्तान पुल के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार पुल की रेलिंग और डिवाइडर को तोड़ते हुए सीधे सौरा नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे जिले के जाने-माने उद्योगपति बबलू विश्वास की डूबने से मौत हो गई। मृतक पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे और वे मूल रूप से डगरुआ प्रखंड के कोचैली गांव के निवासी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर की रफ्तार काफी तेज थी और कप्तान पुल के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार पुल की कंक्रीट रेलिंग को क्षतिग्रस्त करते हुए नदी के गहरे पानी में समा गई। बताया जा रहा है कि कार के दरवाजे बंद होने और पानी के दबाव के कारण चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नदी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बड़ी क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को नदी से बाहर निकाला गया, जिसके अंदर से बबलू विश्वास का शव बरामद हुआ।
हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और उद्योगपति की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्णिया के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर है, जबकि कई जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने संवेदना व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।