🔥 TRENDING Union Health Minister Mansukh Mandaviy... Kia India to Invest $2 Billion in New... Study Finds Shimla Monkeys Prefer Ice... Himachal High Court Bars Post‑Graduati... Himachal Pradesh Receives 306,000 Appl... Uttarakhand’s Kashi Pur & Rudrapur Top...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

पूर्णियां जिला के मधुबनी थाना क्षेत्र केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंसी ने एक युवक के घर किया छापेमारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 01:22 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णिया जिला के मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला में स्थित एक संदिग्ध युवक के घर किया छापेमारी

पूर्णिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक बेहद संवेदनशील और बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आईबी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला स्थित एक संदिग्ध युवक के घर पर अचानक ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को मौके से दबोच लिया तथा उसका मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।गिरफ्तार किए गए संदिग्ध युवक की पहचान मधुबनी काली प्रसाद यादव टोला निवासी शमीम अख्तर के पुत्र शाहिद अख्तर के रूप में की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शाहिद अख्तर वर्ष 2025 से ही एक इस्लामिक कट्टरपंथी ग्रुप से जुड़ा हुआ था। जांच में यह बात सामने आई है कि इस खतरनाक नेटवर्क में पाकिस्तान के अलावा हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों के संदिग्ध लोग भी जुड़े हुए थे।पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि गिरफ्तार युवक पाकिस्तान के एक शख्स से पिछले दो वर्षों से बात करता था । वही गिरफ्तार युवक शाहिद अख्तर शोशल मीडिया पर इस्लामिक कट्टरपंथी और देश विरोधी पोस्ट करता था । उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रिमांड पर ले कर पूछताछ की जाएगी ।
बाईट डॉ शौर्य सुमन ,एसएसपी पूर्णिया
📲Get App