🔥 TRENDING सेवा सेतु शिविर दिव्यांग बच्ची के लिए... Bihar Police Bust Inter-State Cyber Fr... ED seizes assets over Rs 1 crore linke... वेळू गावात घरासमोरील दुचाकी चोरीला; वा... 15-year-old student shot while waiting... PhD scholar stages sit‑in at Central U...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पौराणिक पंचायती मंदिर से निकली श्री रामायण जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ धनवंत कुमार जैन ने किया

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 08 Oct 2026, 10:40 AM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धनवंत कुमार जैन ने अपने शीश पर श्री रामायण जी विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जो मुक्तेश्वर धाम नक्का कुआं और ऐतिहासिक बारादरी होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची।

रामलीला समिति के अध्यक्ष धनवंत कुमार जैन ने अपने शीश पर श्री रामायण जी को विराजमान कर पदयात्रा के रूप में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा सर्वप्रथम श्री मुक्तेश्वर धाम नक्का कुआं पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ मुक्तेश्वर बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं के मंचन का शुभारंभ ऐतिहासिक बारादरी में श्री गणेश वंदना एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। रामलीला के शुभारंभ से पूर्व सनातन धर्म की धरोहर श्री रामायण जी की पौराणिक, पंचायती मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना एवं वंदना की गई।

इसके बाद बैंड-बाजों एवं धार्मिक जयघोष के साथ शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रामलीला मैदान पहुंची, जहां विधिवत रूप से शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हो गया और नगरवासियों ने जगह-जगह श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

बुधवार को श्री गणेश पूजन व वंदना कर श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में रामलीला समिति के महामंत्री नितिन जैन, कोषाध्यक्ष अमित राय गौतम, कार्यकारिणी अध्यक्ष विष्णु दत्त नागर, पंडित कृष्ण वीर उर्फ गब्बर, शशि कौशिक, सौरभ जैन, अमित यादव, समाजसेवी चौधरी मदन पाल सिंह ठाकुर डॉ. सुमित चौहान, वरुण जिंदल, तरुण कौशिक, भास्कर गर्ग आदि सहित उपस्थित रहे।
📲Get App