Crime
पुराने विवाद पर चाकू से जानलेवा हमला, थाना करहिया पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
ग्वालियर के थाना करहिया क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक के गले पर चाकू से वार कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अंकित उर्फ विक्की गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और कपड़े जप्त किए गए।
ग्वालियर। 24 अक्टूबर 2026 को थाना करहिया पुलिस ने एक गंभीर अपराध के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरियादी मनीष रावत की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे आरोपी विक्की गौड़ ने उसके पुत्र निशांत रावत को चितरहा वाले हनुमान मंदिर के जंगल में बुलाया। वहां आरोपी ने निशांत से उसके भाई प्रशांत को समझाने की बात कही, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विरोध करने पर आरोपी ने निशांत के गले पर चाकू से 4-5 बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इस घटना के बाद थाना करहिया में अपराध क्रमांक 93/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर ने थाना करहिया पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया अनि अंकिता भार्गव ने अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने पहले ग्राम रिठोधन में आरोपी के घर और आसपास की तलाश की, लेकिन उसे नहीं पा सकी। इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी खेडा की नहर की पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अंकित उर्फ विक्की गौड़, पुत्र भरत गौड़, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रिठोधन बताया। उसने कबूल किया कि उसके पड़ोसी प्रशांत रावत से पुराना विवाद था, जिसका बदला लेने के लिए उसने चाकू से हमला किया। आरोपी की निशादेशी पर घटना में प्रयुक्त चाकू को घटनास्थल के पास के जंगल से बरामद किया गया, जबकि मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने हुए कपड़े उसके घर से जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपी को धारा 118(1), 296(बी), 351(3) और इजाफा धारा 109(1) बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार किया है।