🔥 ट्रेंडिंग केरल का मेडिकल कचरा फिर तमिलनाडु में म... परंबिकुलम जल विवाद से तमिलनाडु‑केरल मे... फ़िलिस्तीन कप्तान पर नस्लीय इशारे का आ... स्टॉर्म अकवान ने 20‑21 नवंबर को मध्य प... पुलिस अधिकारी ने मारिजुआना केस में अवि... मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना अंतर्गत ल...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुराने मामलों में पकड़े गए लोगों के परिजनों से किया संवाद

✍️ रिपोर्टर: Arvind sen 🗓 18 नव. 2026, 12:14 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने स्वजन सहयोग कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत पुलिस उन लोगों के घर पहुंच रही है, जो पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस उनके परिजनों से संवाद कर संबंधित व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ले रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील कर रही है।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने अशोकनगर में मनोज शर्मा निवासी इंदिरा पार्क के पास, रवि गोस्वामी उर्फ रवि तोता, आसमा खान और सोनू शर्मा निवासी चौधरी कॉलोनी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिजनों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है या इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इस दौरान एसडीओपी ओमप्रकाश मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने आमजन से भी नशे के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
📲Get App