🔥 TRENDING પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... Dengue Cases Rise as Experts Warn Papa... FIR Filed Against 15 Farmers for Block...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रेमी से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे
Viral & Trending

प्रेमी से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 14 Jul 2026, 08:28 PM 👁 105
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रेमी से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे

पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रेम-प्रसंग को लेकर करीब तीन घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रखंड परिसर के समीप स्थित लगभग 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवती चढ़ गई और प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, युवती सुबह अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिजन और स्थानीय लोग लगातार उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन उसने साफ कह दिया कि जब तक उसकी शादी उसके प्रेमी से कराने का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।
सूचना पर नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवती काफी ऊंचाई पर होने के कारण उससे सीधे बातचीत संभव नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने ड्रोन की मदद से उसके पास मोबाइल फोन पहुंचाने का प्रयास किया, ताकि उससे बातचीत कर उसे समझाया जा सके। पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार युवती की काउंसलिंग में जुटे रहे, जबकि एहतियातन टावर के आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया गया।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी के समझाने पर युवती सुरक्षित टावर से नीचे उतर आई। नीचे उतरते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया।
इसके बाद पुलिस दोनों प्रेमी-प्रेमिका को अपने साथ थाना ले गई। नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App