🔥 TRENDING मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या... સુરતમાં સતીષ મરાઠા હત્યાકાંડનો ખુલાસો:... बखरगांव ब्लॉक में प्रखंड विकास पदाधिका... પુણા પોલીસની મોટી સફળતા: ખંડણીના ગુનામ... Upper Caste Groups Join OBC Reservatio... Political Row Erupts in Bhopal Over 'J...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

प्रोजेक्ट दक्ष: कांकेर पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों से करेगी जांच, सीडीआर विश्लेषण का लिया प्रशिक्षण

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 14 Oct 2026, 07:39 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर पुलिस की जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की पहल! प्रोजेक्ट दक्ष के तहत पुलिस अधिकारियों को सीडीआर सॉफ्टवेयर और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण का प्रशिक्षण दिया गया।
13 अक्टूबर को पुलिस लाइन सिंगारभाट में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में मुंबई से आए विशेषज्ञ मनोज दुबे और केतन देसाई ने थानों और साइबर सेल के अधिकारियों को कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग की जानकारी दी।
यह प्रशिक्षण एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस जांच में तकनीकी दक्षता बढ़ाना है।
📲Get App