🔥 ट्रेंडिंग जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 ट्रेकर्स उलझे ऊतारकशी में, 5 को नि... ट्रम्प ने इरान के शांति प्रस्ताव को खा... बल्लिया में बिजली मरम्मत विवाद में मार... TVK ने उधायनिधि स्टालिन पर बायपोल में... सुप्रीम कोर्ट‑समर्थित चुनावी सुधार समी...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 22 सित. 2026, 05:58 AM 👁 120
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अशासकीय अनुदानित सहशिक्षा एवं महिला महाविद्यालयों के अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं Admit Card

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आयोग ने अशासकीय अनुदानित सहशिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय एवं आवश्यक दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित पहचान-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।

महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को अवश्य देखें।
📲Get App