🔥 ट्रेंडिंग ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... चिराग पाशवान ने बिहार में बढ़ते बलात्क... दिलिप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में 688 क... टाटा टेलीसर्विसेज़ (महाराष्ट्र) लिमिटे...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पिरो थाना कि पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया
अपराध

पिरो थाना कि पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 19 सित. 2026, 07:54 AM 👁 53
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोजपुर जिला के पिरो थाना कि पुलिस ने करवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का किया सफल उद्भेदन पांच लोग गिरफ्तार भारी मात्रा में हथियार बरामद

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भोजपुर में अवैध हथियारों की बरामदगी तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर जारी अभियान में आयर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए हथियार बनाने और खरीद-बिक्री करने वाले पिता पुत्र सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर आयर और पीरो थाना क्षेत्र से देसी कट्टा, देसी बंदूक, रिवाल्वर और एयरगन के अलावे काफी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी लाल बाबू शर्मा, सूरज कुमार शर्मा, राज किशोर शर्मा, उसी थाना क्षेत्र के श्रीधर टोला निवासी उमेश सिंह और पीरो के बिहिया रोड अंबेडकर मोहल्ले में रहने वाले सहार थाना क्षेत्र के वंशी डिहरी गांव निवासी कौशल राय शामिल हैं।
📲Get App