🔥 TRENDING ગુજરાત ગ્રામ પંચાયત ચૂંટણી ૨૦૨૬: ચૂંટણ... त्योहारों को देखते हुए उज्जैन में मावा... शाहजहांपुर: अर्नव चक्रवात और पश्चिमी व... ગુજરાત ગ્રામ પંચાયત ચૂંટણી ૨૦૨૬: ચૂંટણ... जबलपुर में युवा संगम रोजगार मेले में 6... डगराकुआँ में अवैध रेत भंडारण को नष्ट क...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

पीपलरावां: नवीन भवन तैयार होने के बावजूद पुराने भवन में चालू महाविद्यालय, NSUI ने मांगी शीघ्र शिफ्टिंग

✍️ Reporter: Ramjan mansuri 🗓 28 Oct 2026, 06:56 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शासकीय महाविद्यालय पीपलरावां के नवीन भवन के निर्माण पूरा होने के बावजूद विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र शिफ्टिंग की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

पीपलरावां। शासकीय महाविद्यालय पीपलरावां के नवीन भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद महाविद्यालय को अब तक नए भवन में स्थानांतरित नहीं किए जाने को लेकर NSUI ने आवाज उठाई है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और नवीन भवन में जल्द से जल्द कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

NSUI ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जब महाविद्यालय का नवीन भवन बनकर तैयार हो चुका है, तो विद्यार्थियों को इसका लाभ देने में देरी क्यों की जा रही है। संगठन ने कहा कि नवीन भवन में महाविद्यालय का संचालन शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसलिए प्रशासन एवं संबंधित विभाग को शिफ्टिंग की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर महाविद्यालय को नए भवन में संचालित करना चाहिए।

यह ज्ञापन NSUI नगर अध्यक्ष सोनू पठान के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी ने भी विद्यार्थियों की मांग का समर्थन करते हुए नवीन भवन में महाविद्यालय की शीघ्र शिफ्टिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर रशीद भाई, छगन गुप्ता, सुरेंद्र सेंधव, नितेश टेलर, रघुनंदन ठाकुर, जोगेन सेंधव, रोहन, साहिल पठान, राज खत्री, बबलू टेलर, बलराम राजपूत, बबलू पलासिया सहित NSUI के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

NSUI ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए महाविद्यालय को नवीन भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं की जानी चाहिए। संगठन की प्रमुख मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द शिफ्टिंग सुनिश्चित कर नए भवन में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करे, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
📲Get App