राजनीति
पीपलरावां में नगर कांग्रेस कमेटी का दीपावली मिलन समारोह, विजय परमार ने दी शुभकामनाएँ
10 नवंबर को बाबा शिव साम्राज्य मार्केट में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष विजय परमार सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
पीपलरावां। नगर कांग्रेस कमेटी पीपलरावां द्वारा 10 नवंबर 2026 को बाबा शिव साम्राज्य मार्केट में आयोजित दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति (अजा) जिला अध्यक्ष श्री विजय परमार, पीपलरावां ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चौहान और कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईद मंसूरी उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व पार्षद नौशाद मंसूरी, छगन गुप्ता, कपिल व्यास, नितेश ट्रेलर, दिनेश बैरागी, शाहरुख दस्तक, सोनू पठान, बबलू पलासिया, अर्जुन पलासिया, रघुनंदन सेंधव, मोहन चौडिया, भूपेन नाहर, सतीश मालवीय, सोनू मंसूरी, साहिल पठान, शाहरुख मंसूरी और लोकेंद्र सेधंव भी मौजूद थे।
समारोह में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। सभी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना।
कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी पधारे अतिथियों, वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
रमजान मंसूरी की रिपोर्ट