🔥 TRENDING NGT Issues Notices to 103 Units for Di... बिहार को पहले स्किन बैंक की स्थापना कि... छत्रपती संभाजीनगर एमजीएम कॉलेज गंगा वस... Police Car Crash Claims Lives of 3 Tee... Indian security agencies to seize asse... AIADMK Calls for Statewide Protests Ag...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पीपलरावां में कांग्रेस ने संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया

✍️ Reporter: Ramjan mansuri 🗓 27 Nov 2026, 10:30 AM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देवास जिले के पीपलरावां बस स्टैंड पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

देवास जिला के पीपलरावां बस स्टैंड पर गुरुवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं नें संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसकी मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता एवं भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष दाऊद पठान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, पार्षद शाकिर पठान, संजय त्रिवेदी, रशीद मंसूरी, शाहरुख खान, नितेश टेलर, कमल शिंदे, गोविंद शिंदे, सोनू पठान, पूर्व पार्षद नारायण शिंदे, हरनाथ शिंदे, जीवन मालवीय, सूरज समौरा एवं सलीम तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित कांग्रेस जनों ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योग दान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार शिला है और यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान करता है। संविधान की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

अंत में सभी कांग्रेस जनों ने संविधान के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जय संविधान! जय हिंद!

रमजान मंसूरी ‌की रिपोर्ट
📲Get App