Local
पन्ना पुलिस का गौरव: टीआई रोहित मिश्रा और प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2025 के लिए के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिसमें पन्ना जिले के दो पुलिस कर्मियों का चयन हुआ है।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इस विशिष्ट सूची में पन्ना जिले के थाना कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा और सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी का चयन किया गया है। सागर संभाग के अंतर्गत पन्ना जिले से दो पुलिस कर्मियों का इस विशिष्ट श्रेणी में चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।
चयनित दोनों कर्मियों को पुरस्कार स्वरूप ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) की नकद राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट, सराहनीय और समर्पित पुलिसिंग कार्यों के आधार पर यह विशिष्ट चयन किया गया है। सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी अपनी तकनीकी दक्षता के लिए जाने जाते हैं और उन्हें पूर्व में भी राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर सम्मानित किया जा चुका है।
पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने दोनों अधिकारी-कर्मचारियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना पुलिस के इन दोनों कर्मियों का चयन उनके कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व का विषय है, बल्कि पन्ना पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।