राजनीति
पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने म्हाजे घर योजना और विशेष अदालतों (स्पेशल अदालत) की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टरों, उप-कले
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि म्हाजे घर योजना, म्यूटेशन (नामांतरण), भूमि विभाजन, काश्तकारी (टेनेंसी) और मुंडकार खरीद से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए सभी कलेक्टर, उप-कलेक्टर, मा
पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने म्हाजे घर योजना और विशेष अदालतों (स्पेशल अदालत) की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टरों, उप-कलेक्टरों, मामलतदारों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोवा स्पेशल कोर्ट्स पहल का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि म्हाजे घर योजना, म्यूटेशन (नामांतरण), भूमि विभाजन, काश्तकारी (टेनेंसी) और मुंडकार खरीद से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए सभी कलेक्टर, उप-कलेक्टर, मामलतदार और ISLR कार्यालय प्रत्येक शनिवार को खुले रखे जाएं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजस्व अदालतों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना और लोगों को समय पर न्याय उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री अतानासियो मोनसेराते, दक्षिण गोवा की कलेक्टर सुश्री एग्ना क्लिटस (IAS), कुशावती के कलेक्टर श्री गुरुदास देसाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।