🔥 TRENDING Rahul Gandhi to Address 'Hisab Maango'... New Mahendra Mohan Choudhury Hospital... Tamulpur officials push for more regis... Bengal's First Tiger Relocation: Tigre... Jharkhand NEET UG 2026: Allotment Lett... Jharkhand High Court Overturns Mutual...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस थाना सलेमपुर की कार्रवाई करीब 16 साल से फरार स्थायी वारंटी भरत सिंह को हरियाणा के गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 26 Oct 2026, 04:12 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस थाना सलेमपुर की कार्रवाई

करीब 16 साल से फरार स्थायी वारंटी भरत सिंह को हरियाणा के गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार तथा श्री अनूप सिंह आरपीएस, वृत्ताधिकारी वृत्त महवा के सुपरविजन में पुलिस थाना सलेमपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 16 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी भरत सिंह को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्रवाई का विवरण

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान की पालना में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सटीक सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर कड़ी मेहनत करते हुए माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महवा के न्यायालय में लंबित प्रकरण संख्या 357/2010, धारा 498ए, 406, 323, 325 एवं 34 भारतीय दंड संहिता (भादंसं) में वांछित स्थायी वारंटी भरत सिंह को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता

भरत सिंह पुत्र सतीदान, जाति राजपूत, उम्र 39 वर्ष, निवासी नांगल सारिया, थाना कोटकासिम, जिला अलवर (राजस्थान)।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. श्री संतचरण, उपनिरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना सलेमपुर, जिला दौसा।
2. श्री अशोक कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना सलेमपुर, जिला दौसा।
3. श्री उदय सिंह, कांस्टेबल नंबर 1055, पुलिस थाना सलेमपुर, जिला दौसा।
4. श्री लोकेश कुमार, कांस्टेबल नंबर 1052, पुलिस थाना सलेमपुर, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ
जिला दौसा पुलिस
📲Get App