🔥 TRENDING નારેશ્વરથી પગપાળા પરિક્રમાવાસીઓ તિલકવા... Dry weather continues in Punjab and Ch... પાટણ જિલ્લા, સમી તાલુકામાં તળાવમાં યુવ... Two Killed, Three Injured as Gunmen Op... Rahul Gandhi to Launch Punjab Campaign... સુરતમાં 150 મોટરસાઇકલની નશામુક્તિ રેલી...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस थाना मानपुर की कार्रवाई चुनाव को मध्य नजर रखते हुए फरार गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 26 Oct 2026, 12:48 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस थाना मानपुर की कार्रवाई

चुनाव को मध्य नजर रखते हुए फरार गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शंकरलाल आरपीएस एवं श्री अशोक कुमार मीना आरपीएस, वृत्ताधिकारी वृत्त मानपुर के निकटतम सुपरविजन में तथा श्री मांगीलाल पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना मानपुर के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मानपुर थाना पुलिस ने एक गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्रवाई का विवरण

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इनामी बदमाशों, टॉप टेन अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस थाना मानपुर की गठित टीम ने गिरफ्तारी वारंटी महेन्द्र सिंह को मानपुर चौराहा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

उक्त आरोपी न्यायालय के प्रकरण संख्या 233/17 में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत वांछित था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता

महेन्द्र सिंह पुत्र मोहर सिंह, जाति गुर्जर, निवासी श्यालावास खुर्द, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा (राजस्थान)।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. श्री मांगीलाल, पुलिस निरीक्षक, थाना मानपुर।
2. श्री गोविंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, थाना मानपुर।
3. श्री महावीर, कांस्टेबल 1243, थाना मानपुर।
4. श्री मुकेश कुमार, चालक कांस्टेबल 1093, थाना मानपुर।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस
📲Get App