🔥 TRENDING Horticulture Dept. Offers Technical Su... HAL completes successful test flight o... Visually Impaired Ganga Bai Votes in J... Rajasthan Panchayat Election Phase‑1:... Karnataka expands free digital librari... Record Surge in India's Mango, Pomegra...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

पुलिस स्मृति दिवस पर जालौन में अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Oct 2026, 03:06 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस स्मृति दिवस पर जालौन पुलिस ने अमर शहीदों को किया नमन, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

उरई, जालौन। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उरई, जनपद जालौन में गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मातृभूमि की रक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत सहित अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा, क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अम्बुज यादव तथा क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल ने संयुक्त रूप से शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त हुए जनपद जालौन के अमर शहीद उप निरीक्षक मोहित कुमार यादव, उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त थानों एवं विभिन्न शाखाओं के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प व्यक्त किया। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि उनके त्याग, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को नमन करने के साथ-साथ पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को जनसेवा एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देती है।
📲Get App