🔥 TRENDING Odisha Vigilance Conducts Raids at Sev... Weather Update: Latest Meteorological... France Reels After Violent Protests Er... Farmers Protest Bhopal Master Plan 204... સાબરકાંઠા: ચાંપલાનાર ગ્રામ પંચાયતની મહ... चंदरपुर सुकबासुपारा में मोबाइल विवाद क...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Oct 2026, 02:59 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस स्मृति दिवस पर जालौन पुलिस ने अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उरई, जालौन। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन उरई, जनपद जालौन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मातृभूमि की रक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के त्याग एवं बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। यह दिवस देश की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल के समर्पण तथा कर्तव्यपरायणता की याद दिलाता है। कार्यक्रम के माध्यम से अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया गया।
📲Get App